मेला मैदान में इस बार 346 प्लॉट किए गए हैं तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर मेला मैदान में तैयार सभी प्लॉटों को बेचा जा चुका है। इससे रेणुका विकास बोर्ड को 68 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है। बता दें कि राजस्व विभाग ने मेला मैदान की अग्रिम पंक्ति में 346 प्लॉट तैयार किए हैं जिनमें से अधिकतर प्लॉटों को बोली के आधार पर बेचा गया है। इससे बोर्ड को अभी तक करीब 68 लाख रुपये की आय अर्जित हो चुकी है।
प्लॉट आबंटन प्रभारी एवं तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने बताया कि मेला मैदान में तैयार सभी मुख्य प्लॉटों को बेचा गया है। इससे बोर्ड को 68 लाख रुपये के करीब आय अर्जित हुई है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, कार्यालय कानूनगो अनुज शर्मा, राजकुमार, वीआरओ पयूष थापा, रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल व रणदीप सिंह सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाद