नाहन(सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। इसकी सभी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। यह जानकारी उपाध्यक्ष ने उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में रेणुका मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
बैठक में मेला मैदान, अस्थायी पुल और सड़कों की मरम्मत के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।