फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: देवताओं को नजराना भेंट कर, मेले में पुनः पधारने का दिया निमंत्रण

विज्ञापन
रेणुकाजी तीर्थ से पालकी को कंधा देकर देव विदाई करते रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


रेणुकाजी तीर्थ में देव विदाई के साथ परशुराम जन्मोत्सव मेला संपन्न



-दूसरी भजन संध्या में भक्ति में डूबे श्रद्धालु, एसडीएम ने भी किया गुणगान

-वॉलीबाल में बोगधार ने जीता परशुराम अवार्ड, रस्साकशी में निर्मला की टीम विजयी

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी तीर्थ में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव मेला देव विदायगी के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के समापन पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवी-देवता विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अपने-अपने स्थलों को रवाना हो गए।

रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देव पालकियों को कंधा देकर विदाई दी। ढोल-नगाड़ों और शंख-घड़ियाल की गूंज के बीच जब देवताओं की विदाई हुई तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सीईओ ने देवताओं को नजराना भेंट कर अगली बार मेले में पुनः पधारने का निमंत्रण भी दिया। इस बार कटाह मंदिर क्षेत्र से केवल एक देवता ने ही रेणुकाजी में हाजिरी भरी। विदाई समारोह के दौरान बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, माता राम, राजेंद्र सिंह, ताराचंद व विरेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन




इनसेट-1

भजन संध्या रही आकर्षण, एसडीएम ने भी किया गुणगान

ददाहू। मेले की दूसरी भजन संध्या श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रही। लोक कलाकार प्रेम चंद बाऊनली ने करो सोभीरा उद्धार जय मां रेणुका, शिव तेरा नाम जपना और झीलों रे किनारे मईया मंदिर तेरा जैसे भजनों से समां बांध दिया। इससे पहले एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने भी श्याम तुझसे मिलने का सत्संग इक बहाना है और मेरे सपने में शिवजी आने लगे जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक माहौल से अभिभूत होकर उन्होंने मंच पर स्वयं गाने की पेशकश की।

एसडीओ विद्युत संतोष कुमार ने लग्न तुमसे लगा बैठे भजन प्रस्तुत किया। वहीं भागवताचार्य पंडित मोतीलाल पाबुच ने अपनी मंडली के साथ भगवान परशुराम की महागाथा का संगीतमय वर्णन किया। भजन संध्या कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य सचिव एवं एसडीएम राजीव सांख्यान ने की।

-

इनसेट-2

बोगधार ने जीता परशुराम अवार्ड

ददाहू। मेले के तहत आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बोगधार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बोगधार ने बेचड़ का बाग की टीम को हराया। विजेता टीम को भगवान परशुराम अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 15 हजार रुपये, उपविजेता को 10 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रही जामना टीम को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
विज्ञापन


रस्साकशी प्रतियोगिता में मेहत की निर्मला देवी की टीम ने सीमा की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। विजेता को 500 रुपये, उपविजेता को 300 रुपये और सभी प्रतिभागियों को 100-100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। इस दौरान डीईपी अभिषेक ठाकुर और पीईटी अजय कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद

रेणुकाजी तीर्थ से पालकी को कंधा देकर देव विदाई करते रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत ठाकुर। संवाद

रेणुकाजी तीर्थ से पालकी को कंधा देकर देव विदाई करते रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत ठाकुर। संवाद

रेणुकाजी तीर्थ से पालकी को कंधा देकर देव विदाई करते रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें