फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ऐतिहासिक रेणुका झील से तीन ट्रैक्टर घास और खरपतवार निकाली

विज्ञापन
ऐतिहासिक रेणुका झील में सेवा श्रमदान करती महिलाएं व समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
-मां रेणुकाजी सेवा समिति ने चलाया संरक्षण और स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। मां रेणुका सेवा समिति की ओर से रेणुकाजी तीर्थ में चलाया जा रहा सेवा श्रमदान अभियान ऐतिहासिक रेणुका झील के संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रविवार को खराब मौसम और बारिश के बावजूद समिति के सदस्यों का उत्साह कम नहीं हुआ। स्वयंसेवकों ने करीब चार फीट गहरे पानी में उतरकर झील के एक हिस्से से झाड़ियां, कांस घास, सरकंडे और अन्य खरपतवारों को जड़ से उखाड़कर बाहर निकाला।

निकाले गए खरपतवार और घास को ट्रैक्टरों में भरकर निर्धारित स्थान पर ठिकाने लगाया गया। इस दौरान सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर झील के संरक्षण का संदेश भी दिया। मां रेणुका सेवा समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि समिति प्रत्येक रविवार को श्रमदान कर ऐतिहासिक रेणुका झील को स्वच्छ, शुद्ध और निर्मल बनाए रखने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान को क्षेत्र के लोगों, श्रद्धालुओं और महिला मंडलों का लगातार सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हुए श्रमदान के दौरान समिति के सदस्यों ने मिलकर तीन ट्रैक्टर घास, खरपतवार और झाड़ियों को झील से निकालकर एक स्थान पर एकत्र किया। अभियान में महिला मंडल बेडौन, ददाहू, चाडना और काठमली की महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भी श्रमदान में सहयोग देकर पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें