प्रतिबंध और व्यवस्थाएं
हाईकोर्ट के आदेशों के चलते मेले में कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। रेणुका झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। व्यावसायिक गतिविधियों की अवधि 20 दिन से घटाकर नौ दिन (19 से 27 नवंबर) की गई है। वन्यजीव अभयारण्य और साइलेंस जोन में लाउडस्पीकर सहित ध्वनि प्रवर्धक यंत्रों पर रोक रहेगी। मेले को पूरी तरह एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 50 हजार प्राकृतिक पत्तलों की व्यवस्था की गई है।
विशेष आकर्षण और सुविधाएं
इस बार रेणुका जी प्राणी अभयारण्य में पहली बार बंगाल टाइगर का दीदार मिलेगा। रेणुका झील में नौका विहार, झूले, भूत बंगला और सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण होंगे। श्रद्धालुओं के लिए 101 अस्थायी और 20 स्थायी शौचालय तैयार किए गए हैं। गिरी नदी पर अस्थायी पुल बनाया जाएगा तथा करीब 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और 600 से अधिक कर्मचारियों के रहने-खाने की व्यवस्था की गई है।