फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू श्री रेणुका जी-खाली अच्छौन बस सेवा न की जाए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-मामला संज्ञान में आने के बाद धारटी विकास संगठन ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

-निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ददाहू श्री रेणुका जी-खाली अच्छौन बस सेवा बंद किए जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में काफी रोष है। बस रूट को सरेंडर किए जाने वाले रूटों में शामिल किए जाने के बाद धारटी विकास संगठन खंड पांवटा साहिब का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिला।
संगठन के अध्यक्ष जोगीराम शर्मा, उप प्रधान पदम सिंह, सचिव हेमचंद, मुख्य सलाहकार जयपाल सिंह, सदस्य राजेश, रामेश्वर शर्मा आदि ने बताया कि एचआरटीसी की बस ददाहू श्री रेणुका जी से खाली अच्छौन के लिए शाम को 5:30 बजे चलाई जा रही है। बस का रात्रि ठहराव खाली अच्छौन में होता है। अगले दिन प्रात: 7:30 बजे बस खाली अच्छौन से ददाहू के लिए चलती है। इस रूट पर इस समय अन्य कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बस सेवा से क्षेत्र की 6 पंचायतों कटवाडी-बागड़त, कांडो-कांसर, भनेत-हल्दवाड़ी, छछेती, मालगी व खाला क्यार के लोगों को लाभ मिलता है। इन पंचायतों के लोग अपने निजी कार्यों के अलावा कर्मचारी और छात्र ददाहू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। इन पंचायतों का अस्पताल, तहसील, थाना, बाजार भी ददाहू में ही पड़ता है। ऐसे में यह बस सेवा काफी लाभप्रद रहती है। यदि इस बस सेवा को बंद कर यहां निजी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी तो सबसे अधिक समस्या छात्रों व महिलाओं को होगी। उनके रियायती पास बंद हो जाएंगे। लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। ऐसे में गरीब जनता पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। छात्राओं की शिक्षा पर इसका विपरीत असर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने धारटीधार की जनता की तरफ से सरकार से गुहार लगाई है कि निगम की इस बस सेवा को बंद न किया जाए। संगठन के प्रधान जोगीराम शर्मा ने बताया कि निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बस सेवा को बंद नहीं किया जाएगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें