फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों का राशन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोविंदघाट बैरियर के समीप आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों का राशन चोरी करने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी इस केंद्र में बच्चों का राशन चोरी होता रहा है। शिकायत मिलने पर डीएसपी पांवटा के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पांवटा विश्राम गृह और जलशक्ति विभाग कार्यालय के समीप आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवी ने बताया कि तीसरी बार बच्चों के लिए रखा गया राशन चोरी हुआ है। पहले अज्ञात चोर सिलिंडर चोरी कर चुके हैं। बच्चों के चोरी हुए राशन में आटा, दालें, चावल, रिफाइंड व घी शामिल हैं। बदमाश रात को ताला तोड़कर रसोई और आंगनबाड़ी केंद्र से राशन उठा ले जाते हैं। इस बार शिकायत मिलने पर डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे।
डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहाकि आंगनबाड़ी केंद्र से राशन चोरी होने की शिकायत मिली है। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें