फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रतन सिंह फिर अध्यक्ष, निर्मला देवी बनीं उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
क्यारी स्कूल में शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार चुनी नई एसएमसी
विज्ञापन


बुनियादी सुविधाओं और शैक्षिक स्तर सुधारने को दो कमेटियां भी गठित


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्यारी में वीरवार को पुरानी विद्यालय प्रबंधन समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आम सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने सर्वसम्मति से रतन सिंह पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष चुना, जबकि निर्मला देवी को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।

प्रधानाचार्य प्यारे लाल पुंडीर की देख रेख में केवल एसएमसी का ही गठन नहीं हुआ, बल्कि स्कूल की बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण कमेटियों का भी गठन किया गया। इसमें स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर की देखरेख के लिए भवन समिति और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की मॉनिटरिंग के लिए शैक्षणिक समिति को धरातल पर उतारा गया।
विज्ञापन


नई एसएमसी टीम में प्रधानाचार्य प्यारेलाल पुंडीर को विद्यालय प्रबंधन सचिव और गणेश पुरी को एसएमसी प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के रूप में किरण देवी, कुसुम देवी, रक्षा देवी, बानो बीबी, श्यामा देवी, बलदेव सिंह, बाला देवी, कृष्ण लाल, रीना देवी, नारदा देवी, नारायण सिंह, मोहिंदर सिंह और विपिन कुमार को शामिल किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य प्यारेलाल पुंडीर ने बैठक में पहुंचे सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब अभिभावक और शिक्षक मिलकर प्रयास करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित नारायण सिंह, द्रौपदी मोहिल, मोहिंदर सिंह, हितेंद्र सिंह, नरेश कुमार, विपिन कुमार, शिवानी, विक्रम सिंह और नीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें