फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छछेती पंचायत के तीन गांवों को मिलेगी सड़क सुविधा

विज्ञापन
छ्छेती पंचायत के तीन गांवों की समस्या को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात-
विज्ञापन

छछेती पंचायत के तीन गांवों को मिलेगी सड़क सुविधा

चार किलोमीटर सड़क के लिए सरकार ने स्वीकृत की 7.26 करोड़ की राशि
बरसात में अब 35 परिवारों को नहीं काटनी पड़ेगी काले पानी की सजा जैसी जिंदगी

राजपाल शर्मा

सतौन (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के छछेती पंचायत के तीन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 7.26 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इससे गिरि नदी के किनारे बसे छछेती पंचायत के क्यारी, डाडूआ और कईला गांव के 35 परिवारों को बरसात में काले पानी की सजा जैसी जिंदगी नहीं काटनी पड़ेगी।

बता दें कि रेणुकाजी से नाड़ी तक 20 किलोमीटर की सड़क में छह किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क नहीं है। छह किलोमीटर में से चार किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है। इस सड़क के बनने से जहां यह तीन गांवों के दिन फिरेंगे वहीं इसका लाभ आसपास की चार पंचायतों को भी होगा।
विज्ञापन


इस सड़क के बनने से मालगी, छछेती, बनैत हलदवाड़ी, भरोग बनेड़ी के लोगों को पांवटा साहिब सहित उत्तराखंड जाना आसान होगा। सड़क के बनने से कम बरसात में काले पानी की सजा जैसी जिंदगी काटने को मजबूर गिरि नदी के किनारे बसे छछेती पंचायत के क्यारी, डाडूआ, कईला गांव के लगभग 35 परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दो-तीन महीने ग्रामीण बाकी दुनिया से कट जाते थे।

जान जोखिम में डालकर छात्र और कर्मचारी अपने गंतव्य को पहुंचते थे। इनकी पीड़ा को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस गांव को

जोड़ने के लिए आजतक किसी भी सरकार ने फुटब्रिज तक नहीं बनाया। मायैत से खाली अछोण तक लगभग 10 किमी सड़क पहले बन चुकी है लेकिन खाली अछोण से नाड़ी तक सड़क सुविधा नहीं है।

प्रदेश सरकार ने डाडूआ से नाड़ी तक लगभग चार किलोमीटर सड़क के लिए 7.26 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। इस सड़क को बनाने के

लिए सीसीआई ( सीमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया) और वन विभाग ने अपने खनन लीज क्षेत्र में सड़क बनाने के लिए एनओसी दे दी है लेकिन बजट में डाडूआ से क्यारी तक का लगभग डेढ़ किलोमीटर का क्षेत्र नहीं है। विधानसभा उपाध्यक्ष और रेणुकाजी क्षेत्र के विधायक विनय
विज्ञापन


कुमार ने यह जानकारी साझा की है।

छछेती पंचायत के प्रधान रमेश चंद ने बताया कि सरकार ने डाडूआ से नाड़ी तक सड़क बनाने के लिए 7.26 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। डेढ़ किलोमीटर के शेष क्षेत्र की सड़क ब्लॉक के माध्यम से बनाई जा सकती है। इस छूटे क्षेत्र को भी लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनाने के लिए कोशिश की जाएगी।

छ्छेती पंचायत के तीन गांवों की समस्या को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। संवाद

छ्छेती पंचायत के तीन गांवों की समस्या को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। संवाद

छ्छेती पंचायत के तीन गांवों की समस्या को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें