फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रामपुर से पॉलिटेक्निक कॉलेज जाने वाली सड़क बदहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
नाहन में सड़क की समस्या को लेकर डॉ बिंदल की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धौलाकुआं क्षेत्र में रामपुर से पॉलीटेक्निक कॉलेज तक जाने वाली सड़क की हालत बहुत दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। इस सड़क के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या के समाधान के लिए रामपुर भारापुर पंचायत के स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से उनके कार्यालय में मिला और समस्या के समाधान के लिए विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों और डॉ. बिंदल ने अधिकारी को बताया कि इस सड़क की खराब हालत के कारण प्रतिदिन क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आम जनता का आवागमन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की जनता इस समस्या से जूझ रही है, लेकिन संबंधित विभाग और सरकार ने आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया। अनेक बार मांग उठाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस सड़क का तत्काल सुधार किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए जन आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें