फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजा दशरथ दरबार व मां सीता स्वंयवर के दृष्यों का मंचन

विज्ञापन
बद्रीनगर में रामलीला का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि जगदीश चौधरी: संवाद
विज्ञापन
राजा दशरथ दरबार व मां सीता स्वंयवर के दृष्यों का मंचन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जगदीश चौधरी ने रामलीला का शुभारंभ किया
श्रीराम नाटय क्लब बद्री नगर करवा रहा रामलीला का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नवरात्रों के साथ ही देश और प्रदेशभर में रामलीलाओं का दौर शुरू हो गया है। श्रीराम नाट्य क्लब बद्रीनगर की ओर से रामलीला का मंचन मंचन करवाया जा रहा है। मुख्यातिथि शिक्षाविद जगदीश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन व गणेश पूजा से साथ विधिवत शुभारंभ किया। संदीप शर्मा व जीवन जोशी ने मंच का संचालन किया।
श्रीराम नाट्य क्लब बद्रीनगर के प्रधान धनवीर सिंह कपूर, नरेश खापड़ा, राममूर्ति गुप्ता व रजनीश खापड़ा ने मुख्य अतिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। सभी अतिथियों को पटका स्मृति चिह्न, मुख्यातिथि को विशेष चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि जगदीश चौधरी ने कहा कि हमें अपने संस्कार, संस्कृति, ईश्वर भक्ति से जुड़ी रामलीला समेत आस्था के प्रतीक त्योहार नहीं भूलने चाहिए। युवा वर्ग संस्कार व संस्कृति का संरक्षण करें। इसके लिए पिछले चार दशकों से श्रीराम नाट्य क्लब बद्रीनगर के प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोलेश्वर ने कहा कि रामलीला आयोजन स्थल पर श्रीराम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर अमृतसर से पवित्र ज्योति पांवटा पहुंची है। प्रथम दिन श्रीराम आरती, राजा दशरथ दरबार, सीता स्वयंवर तथा श्रीराम व लक्ष्मण की ओर से युवा अवस्था में ऋषियों की रक्षा करते हुए राक्षसों का खात्मा करने के दृष्यों को कलाकारों ने बखूबी मंचन किया। रामलीला में शिव-पार्वती के भजनों पर कलाकारों को नृत्य खूब सराहा गया।
इस दौरान हरीश चौधरी, रजनीश, आर्यन, सुभाष कुमार, संदीप कुमार, सोमनाथ समेत आसपास क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।
संवाद

बद्रीनगर में रामलीला का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि जगदीश चौधरी: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें