फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजिक ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार्स के रज़िक रजत पदक के साथ स्कूल प्रधानाच
विज्ञापन
अंडर-14 के 32 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हासिल की उपलब्धि, राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल श्यामपुर के छात्र रजिक ने राज्य स्तरीय अंडर-14 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। रजिक ने प्रतियोगिता के 32 किलोग्राम से कम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजिक ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। रजिक पुत्र नौशाद अली निवासी गांव खोड़ोंवाला, डाकघर गोरखुवाला की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रजिक की सफलता इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन, अवसर और मेहनत के दम पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता कुमारी और अध्यक्ष रचित चौधरी ने रजिक तथा उनके पिता नौशाद अली को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की मेहनत और लगन ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिवार ने रजिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और जिला सिरमौर का नाम रोशन करेगा।

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार्स के रज़िक रजत पदक के साथ स्कूल प्रधानाच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें