फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रैली निकालकर लोगों को कोविड के बारे मेें किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस ने लोगों को कोविड-19 नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। पुलिस कर्मियों ने बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर रैली में भाग लिया। जबकि एक पिकअप में माइक लगाकर डीएसपी भीष्म ठाकुर ने लोगों को जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने और मास्क को पूरी तरह नाक तक पहनने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें और दो गज दूरी का पालन करे। उन्होंने कहा कि लोग घरों में रहकर काढ़ा और घरेलू नुस्खों का प्रयोग करें, निरंतर अंतराल में हाथ धोते रहे। इस मौके पर थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर भी उनके साथ थे। उन्होंने भी लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें