फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़-चंदोल-नेरीपुल मार्ग दो दिन से बंद

Wed, 17 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-चंदोल-नेरीपुल मार्ग शलैच कैंची के समीप भारी मलबा गिरने से पिछले दो दिन से बंद है। मंगलवार दोपहर बाद यह मार्ग बंद हो गया था। इससे इलाके की आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पझौता क्षेत्र के लोगों सतेंद्र कुमार, गोविंद सिंह, सूरत सिंह व सविता आदि ने बताया कि मंगलवार को भी सोलन-पैण कुफर-मानवा सड़क मार्ग बंद होने के कारण लोगों को बस सेवा नहीं मिल पाई थी। जबकि बुधवार को भी सैकड़ों लोगों को बस सुविधा से वंचित रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के बंद होने से बसें सोलन की ओर नहीं जा पा रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने यहां पर एक जेसीबी मशीन लगाकर सड़क खोलने का कार्य लगा रखा है लेकिन इससे सड़क जल्द खुल पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, लोक निर्माण विभाग के हाब्बन के सहायक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि विभाग ने पहले एक जेसीबी मशीन भेजी थी लेकिन वहां मलबा लगातार आ रहा है। इसलिए वहां के लिए दूसरी मशीन भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक इस मार्ग को खोल दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें