फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर परिषद भवन में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
नाहन के दिल्ली गेट पर बने नगर परिषद के भवन की पहली मंजिल में घुसा पानी। संवाद
विज्ञापन
शिकायत के बाद नगर परिषद नाहन के अधिकारियों ने लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद के अधिकारियों ने दिल्लीगेट के पास बने नगर परिषद भवन का निरीक्षण किया। वीरवार तड़के हुई तेज बारिश के कारण भवन की ऊपरी मंजिल में पानी घुस गया। दुकानों के अंदर और बाहर पानी भर जाने से दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित हुई। इसकी सूचना तुरंत नगर परिषद अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद नगर परिषद के जेई अनिल और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुलेमान मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बता दें कि करोड़ों रुपये की लागत से बना यह भवन लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। बरसात के दौरान इसकी ऊपरी मंजिल पर पानी भर जाता है और यहां तालाब जैसा दृश्य बन जाता है। पूरी छत भी लगातार टपकती रहती है। स्थानीय लोग कई बार नगर परिषद को इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। वीरवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर वही हालात बने। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने नगर परिषद को अवगत करवाया, तब जाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें