फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वर्षा शालिका कालाअंब मुख्य ठहराव के लिए होगी स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत मैनथापल क्षेत्र में वर्षों से अनुपयोगी पड़ी वर्षाशालिका को अब कालाअंब मुख्य बस ठहराव पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्राम पंचायत कालाअंब ने इस दिशा में पहल करते हुए संबंधित विभागों से पत्राचार करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक लगभग 15 वर्ष पूर्व विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के तहत मैनथापल क्षेत्र में इस वर्षाशालिका का निर्माण किया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से अब तक इसका कोई उपयोग नहीं हो पाया। वहीं, कालाअंब मुख्य बस ठहराव पर यात्रियों के लिए वर्षाशालिका की लंबे समय से आवश्यकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कालाअंब की प्रधान रेखा चौधरी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर ग्राम पंचायत शीघ्र ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण और साडा सहित संबंधित विभागों से पत्राचार करेगी। कालाअंब में इसके लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध होते ही वर्षाशालिका का स्थानांतरण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें