फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुवाला क्षेत्र में तेज बारिश से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के पुरुवाला क्षेत्र में हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। क्षेत्र के कई मार्गों पर भूमि कटाव हुआ और वह मलबे से भर गए। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगह जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई जिससे वाहन चालकों एवं पैदल राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात को पुरुवाला क्षेत्र में जमकर बादल बरसे। तेज बारिश होने से कंडेला-सालवाला और डांडा पागर मार्ग पर जगह-जगह भूमि कटाव हो गया। मार्ग, भूमि कटाव से आए मलबे से भर गए। यही नहीं, पुरुवाला-खोड़ोवाला मार्ग पर भी मलबे के ढेर लगे हैं। कई जगह इस मार्ग पर जलभराव भी हुआ है। लोग कई दिन से बारिश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार रात को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन क्षेत्र में कई सड़कों पर मलबे और जलभराव की समस्या पैदा हो गई।
इस कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं, पुरुवाला चौक बाजार में इंटरलॉक टाइलों से निर्मित सड़क भी मलबे से अट चुकी है। पानी के तेज बहाव के कारण कई टाइलें उखड़ भी गई हैं। इसके अलावा पुलिस थाना पुरुवाला से वन थाना पुरुवाला तक सड़क की सभी नालियां भी मलबा आने से बंद हो गई जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यही नहीं, खड्ड और बारिश का पानी भी आसपास के खेतों और सड़क में घुस गया जिस कारण सड़क पर चल रहे वाहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लोनिवि पांवटा के सहायक अभियंता गुलाब सिंह पुंडीर ने बताया कि पुरुवाला चौक बाजार और वन थाना पुरुवाला सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। बंद पड़ी नालियों को खोलने के लिए लेबर लगा दी गई है। कोई भी सड़क बंद न हो इसके लिए जगह-जगह जेसीबी मशीन तैनात की हुई है जो साथ के साथ मलबा हटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें