फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छोगटाली और दीदग पंचायतों में ओलावृष्टि से फसलें हुई तबाह

विज्ञापन
राजगढ़ की एक पंचायत में हुई ओलावृष्टि के बाद जमा ओले। संवाद
विज्ञापन
-शाम के समय राजगढ़ क्षेत्र की इन पंचायतों में जमकर हुई ओलावृष्टि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़/नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिले के राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह और मुख्यालय नाहन में शुक्रवार देर शाम और शनिवार को एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। जबकि राजगढ़ की दो पंचायतों में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे मौसम में ठंडक नजर आई और लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं किसानों-बागवानों के फसलों के कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा।
राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत छोगटाली और दीदग पंचायतों में देर सायं हुई ओलावृष्टि से किसानों व बागवानों की फसलें तबाह हो गई हैं। ओलावृष्टि इतनी अधिक हुई कि शनिवार को ओलों के ढेर देखने को मिले। यही नहीं ओले इतने बड़े-बड़े गिरे कि फसलों को बचाने के लिए लगाई गई तिरपालों में भी छेद हो गए।
विज्ञापन

छोगटाली और दीदग पंचायतों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की फूल, टमाटर, शिमला मिर्च व फ्रेंचबीन की फसलें नष्ट हो गईं। जबकि बागवानी फसलों सेब, आड़ू, खुमानी, प्लम व कीवी इत्यादि को नुकसान हुआ है। किसानों व बागवानों ने बताया कि फूलों के लिए लगाई गई तिरपालों में भी ओलों ने छेद कर दिए, जिससे न केवल फसलों बल्कि तिरपालों का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इससे पूर्व में भी राजगढ़ क्षेत्र में कई बार ओलावृष्टि हो चुकी है, इसलिए किसानों-बागवानों की फसलें नष्ट हो चुकी हैं जिसका असर उनकी आर्थिकी पर भी हो रहा है।

-संवाद

राजगढ़ की एक पंचायत में हुई ओलावृष्टि के बाद जमा ओले। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें