फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बारिश का कहर, घरों के भीतर घुसा मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/ सतौन/ पुरुवाला (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में रविवार सुबह हुई बारिश ने कहर बरपा दिया है। मूसलाधार बारिश के बाद मलबा युक्त पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। इससे लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ी है। वहीं, फसलों को भी भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

जिले में पांवटा शिलाई नेशनल हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया है। रामाधौन-रेणुका सड़क मार्ग पर भी लगभग दो घंटे यातायात ठप रहा। गिरिपार क्षेत्र के सतौन, अंबोन, कमरऊ, पुरुवाला आदि इलाकों में सबसे अधिक क्षति हुई है। रामाधौन पंचायत में मक्की, धान समेत अन्य तमाम फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सालवाला-पुरुवाला मुख्य बाजार की सड़क पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। पुरुवाला बाजार की दुकानों, रिहायशी मकानों, बैंक, पुलिस थाना, दूर संचार कार्यालय समेत किसानों की गन्ना, धान की फसलों में मलबा पानी घुस आया। किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।
सतौन रेणुकाजी सड़क पर मौजूद चांदनी पंचायत के अंतर्गत एक दर्जन परिवार प्रभावित हुए हैं। गांव के एक ग्रामीण सुरेश कुमार के परिवार को महिला मंडल भवन में शिफ्ट किया है। पंचायत प्रधान संतोष चौहान ने बताया कि पंचायत के अंबोन और जनन्या गांव में एक दर्जन के करीब परिवार बरसात से प्रभावित हुए है। गांव के जय प्रकाश, सुरेश, अनिल, कुलदीप, बाबूराम, बलबीर सिंह, मोहन शर्मा, सिंघा राम, रमसा राम, जीत सिंह, कमलेश, तपेंद्र सहित दर्जन परिवार के घरों में मलबा घुस गया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार के घर में ज्यादा पानी और मलबा आया है जिसे महिला मंडल भवन में ठहराया गया है। इस बारे में एसडीएम पांवटा को सूचना दे दी गयी है। नाहन शहर में इंडेन गैस एजेंसी के चकरेड़ा स्थित गोदाम में मलबा घुस गया। गोदाम के साथ ही नगर परिषद वृद्धाश्रम का निर्माण कर रहा है। इसका सारा मलबा गोदाम में घुस गया। तमाम सिलिंडर और अन्य सामान मलबे से भर गए हैं।
वहीं, बिरोजा फैक्ट्री के समीप निर्मला देवी के घर में मलबा घुसने से भारी क्षति हुई है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके से मलबा हटाया। इससे घर में रखा तमाम सामान खराब हो गया है। सतौन में एनएच सड़क में पानी की नाली नहीं होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। सतौन में नए बन रहे सामुदायिक भवन की सुरक्षा दीवार टूट गई और भवन में मलबा घुस गया। ग्रामीणों ने मलबे को बोरियों में भरकर घरों पर सुरक्षा दीवार बनाई। कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं।
पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि एनएच सड़क का पानी नाली न होने के कारण आबादी की तरफ मुड़ गया था। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने बताया कि इस बारे में एनएच विभाग को इस ओर करवाई करने को कहा गया था लेकिन उक्त ठेकेदार के पास केवल सड़क बनाने का काम है। पुलिया बनाने का कार्य नहीं है। फिर भी आगामी दिनों में मौके पर जाकर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
------------
बॉक्स
पानी इकट्ठा होने से बनी झील
सतौन में गांव और बरसात का पानी बाहर नहीं जा सकता है। सारा पानी गांव में ही बहता रहता है। गांव का सारा पानी सीसीआई मार्ग पर बहता रहता है। बरसात होने पर पानी ज्यादा मात्रा में इकट्ठा होने पर एक कृत्रिम झील बन गई जिससे आसपास के घरों में पानी भरने का खतरा मंडरा गया है। यहां पर कई बीघा जमीन में खेती नहीं हो पाती। सरकार इसका आजतक कोई समाधान नही निकाल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें