फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा अस्पताल में 9 वर्षों बाद अल्ट्रासाउंड सुविधा शीघ्र होगी शुरू

विज्ञापन
अमर उजाला में 15 जून के अंक में प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
इंपैक्ट (स्वास्थ)
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट पद रिक्त होने पर मरीज निजी क्लीनिकों में महंगे दाम पर करवाते थे टेस्ट
गर्भवती महिलाएं भी निशुल्क अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा योजना का उठा सकेंगी लाभ उठा

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले के दूसरे सबसे बड़े सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में अब शीघ्र अल्ट्रासाउंड टेस्ट सेवा शुरू होने जा रही है। अब रेडियोलॉजिस्ट (शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्राप्त) डॉक्टर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पिछले नौ वर्षो में रेडियोलॉजिस्ट पद अधिकतर रिक्त ही रहा। इसके चलते मजबूरन मरीजों को महंगे दाम पर बाहर निजी क्लीनिकों से ये टेस्ट करवाने पड़ते थे। खास कर उन महिलाओं को दिक्कतें आती रहीं, जिनको सरकार की योजना अनुसार निशुल्क अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा मिलती है। अब मरीजों को निजी क्लीनिकों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

बता दें कि इस मामले को समाचार पत्र में लगातार प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं को हो रही समस्या पर खबरें लगाई जाती रहीं हैं। हाल ही में 15 जून के अंक में भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। ऐसे में अब जल्द समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पर जिले की करीब आधी आबादी का स्वास्थ्य जिम्मा रहता है। यही नहीं, साथ लगते उत्तराखंड के कुल्हाल व आसपास क्षेत्र तथा हरियाणा के साथ लगते कुछ गांव से भी लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचते रहे हैं।
करीब नौ वर्ष पहले सिविल अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट का पद भरा गया था, लेकिन, विशेषज्ञ चिकित्सक के सीएमओ पदोन्नत होने के उपरांत ये पद खाली हो गया। इसके बाद केवल 2022 में चुनाव के ठीक पहले एक माह के लिए एक विशेषज्ञ महिला डॉक्टर ने सेवाएं दीं। इसके बाद यहां से स्थानांतरण करवा लिया था।

स्थानीय निवासी बबीता पंवार, सविता तोमर, सुमन शर्मा, राधिका, नेहा, अलका, रेणुबाला, ममता चौहान, स्वाति चौहान, किरण शर्मा, बबली ठाकुर व संगीता ने बताया कि स्थानीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की बेहतरीन मशीन तो रही, लेकिन विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डाॅक्टर नहीं होने से इतने वर्षों से मरीजों को दिक्कतें पेश आती रहीं। केंद्र और राज्य सरकार की योजना अनुसार गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा रहती है, परंतु पद रिक्त होने पर ऐसी पात्र महिलाओं को भी 800 से 1000 रुपये तक बाहर किसी निजी क्लीनिकों में टेस्ट करवाने पड़ रहे थे।
अब रेडियोलॉजिस्ट (शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्राप्त) डॉक्टर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे गिरिपार, दून क्षेत्र पांवटा साहिब, धारटीधार आंजभोज क्षेत्र समेत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को भी निशुल्क अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधाएं मिलना शीघ्र ही शुरू हो जाएंगी। महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग से मांग रखी है कि अतिशीघ्र सिविल अस्पताल पांवटा में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू करवाई जाएं।
विज्ञापन



सिविल अस्पताल पांवटा साहिब प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके एक चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। अतिशीघ्र अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा शुरू होगी।
संवाद
....

अमर उजाला में 15 जून के अंक में प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें