फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चिलोन खड्ड में चेक पोस्ट और धर्म कांटे के निर्माण पर उठाए सवाल

विज्ञापन
नाहन में पत्रकारवार्ता के दौरान समाजसेवी नाथू राम। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में नदी-नालों के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। समाजसेवी नाथूराम चौहान ने नियमों को ताक पर रखकर निर्माण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नाहन में प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि पांवटा साहिब लाल ढंग-हाटकोटी मार्ग पर चिलोंन खड्ड में खनन विभाग ने चेक पोस्ट और धर्म कांटे का निर्माण किया है। यह निर्माण नियमों के विपरीत है। उनका कहना है कि बरसात के समय इस क्षेत्र में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जिससे यहां निर्माण करना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है, जहां दुर्लभ प्रजाति के पशु-पक्षी और वनस्पतियां पाई जाती हैं। ऐसे में यहां किए जा रहे निर्माण से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच सकता है। उनका कहना है कि चेक पोस्ट के निर्माण से स्थानीय लोगों की जमीन और पुराने घराटों को भी खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में आपदा के कारण हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि नदी-नालों से 100 से 125 मीटर की दूरी पर ही किसी भी प्रकार का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों को भी स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर निर्माण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें