पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम कैंपस में स्टैच्यू ऑफ विजडम का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस प्रतिमा का अनावरण उन सम्मानित शिक्षकों ने किया, जिन्होंने कभी स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग का मार्गदर्शन किया था। स्टैच्यू ऑफ विजडम इस शाश्वत सत्य का प्रतीक है कि कोई व्यक्ति कितना भी धनी क्यों न हो, लेकिन ज्ञान और बुद्धि ही जीवन में सर्वोच्च शक्ति का स्रोत होते हैं। प्रबंध निदेशक डॉ. नारंग ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा तथा स्टाफ ने विशेष पौधरोपण अभियान भी चलाया। इस अभियान के तहत स्कूल की तीनों शाखाओं में 57-57 पौधे लगाए गए। संवाद