फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वायरल वीडियो मामले में एक संदिग्ध से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन विभाग और क्रशर संचालन को लेकर जारी किए थे वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इस महीने के पहले सप्ताह से पांवटा साहिब में क्रशर संचालन और खनन विभाग अधिकारी को लेकर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
वीडियो से नाराज जिला क्रशर संघ बीते बुधवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी मिला था। उद्योग मंत्री से कार्रवाई का आश्वासन मिला था। अब इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि खनन विभागीय अधिकारियों और क्रशर के वैध खनन कार्य को लेकर भी गलत ढंग से गंभीर आरोप लगाने की वीडियो जारी किए जा रहे थे। पहली वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद ही जिला क्रशर संचालक संघ व खनन विभाग की तरफ से पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस विभाग का साइबर क्राइम ब्रांच को मामले में जांच करने को सौंपा। साइबर क्राइम टीम ने मेटा को इस वीडियो वायरल करने को लेकर तथ्यात्मक जानकारी मांगी। इससे पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर पाए।
विज्ञापन

जिला क्रशर संचालक संघ अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि इस मामले में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। इससे किसी अन्य की संलिप्तता का भी पता चल सकेगा।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम व साइबर क्राइम टीम गहनता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें