फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुरक्षा दीवार से बांगरण-शमशेरगढ़ में थमेगा भू-कटाव

विज्ञापन
बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क की सुरक्षा दीवार को लेकर निरीक्षण करती टीम। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार से बांगरण-शमशेरगढ़ में थमेगा भू-कटाव
-आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम के तहत होगा निर्माण, सड़क और कृषि भूमि को भी मिलेगी सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत फूलपुर-शमशेरगढ़ के बांगरण-शमशेरगढ़ क्षेत्र को भू-कटाव और भूस्खलन से राहत देने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। फ्रांसीसी विकास एजेंसी के वित्तीय सहयोग से संचालित हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित इस कार्य से सड़क, आबादी, कृषि भूमि, रास्तों तथा सिंचाई और पेयजल की पाइपलाइनों को सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। इससे बरसात के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद मिलेगी।
प्रस्तावित कार्य को लेकर बुधवार को लोक निर्माण विभाग और कार्यक्रम की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भू-कटाव से प्रभावित स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्यकांत सेमवाल, सहायक अभियंता रामभज तोमर सहित कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पंचायत उपप्रधान नरेश कश्यप की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। ग्रामीण नरेंद्र कुमार, मोती राम, सुरेंद्र सिंह और सोरोपो देवी ने बताया कि वर्ष 2025 से क्षेत्र में लगातार भू-कटाव और भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। इससे घरों, खेतों और बगीचों को नुकसान पहुंचा है। बरसात में सड़क और रास्ते क्षतिग्रस्त होने से आवागमन भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों को खेतों से होकर जाने पर तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
कार्यक्रम की टीम के डॉ. रवि कुमार, रूपा और डॉ. पीयूष रोहतेला ने बताया कि सुरक्षा दीवार से क्षेत्र को आपदा के जोखिम से बचाने में मदद मिलेगी। निर्माण कार्य करीब चार से पांच माह में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बैठक में महिलाओं को आपदा प्रबंधन, सामुदायिक सुरक्षा और कौशल विकास की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कार्य में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित कार्य का स्वागत किया। इस अवसर पर सोरोपो देवी, कृष्णा देवी, छूमा, अन्नू शर्मा, रेशमा, मोती राम, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, देवराज, मेहर सिंह, रवि कुमार, दीपू कुमार, आदेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।-

बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क की सुरक्षा दीवार को लेकर निरीक्षण करती टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें