फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरि में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाएं : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रभावित परिवारों को पांच लाख की दें सहायता राशि
विज्ञापन


श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/पुरुवाला (सिरमौर)। श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने बांगरन-शमशेरगढ़ गांव की समस्याओं को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव को गिरि नदी से सुरक्षित रखने, प्रभावित परिवारों को आपदा राहत राशि देने, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत, गिरि के तटीकरण को तेज करने और खनन गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई।
मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि बरसात में बांगरन-शमशेरगढ़ गांव में तीन मकान पूरी तरह नदी में समा गए। कई परिवारों को घर खाली करने पड़े। फूलपुर और शिवपुर की उठाऊ सिंचाई योजनाएं तथा सड़कें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गत 28 सितंबर को इस संबंध में मुख्यमंत्री को एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि यह आपदा गिरि नदी में हो रहे अवैध और अनियंत्रित खनन कार्यों के कारण हुई है। नदी का प्राकृतिक बहाव बिगड़ गया और किनारों का कटाव तेज हो गया है। उन्होंने मांग की कि अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। दोनों स्टोन क्रशर तब तक बंद रहें जब तक नदी का चैनलाइजेशन पूरा नहीं हो जाता। इसके अलावा आपदा प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा तुरंत दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें