फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हॉकी में पुरुवाला ने माजरा को 2-0 से हरा कर ट्रॉफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
- जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग हाकी में विजेता पुरुवाला व उप विजेतामाजरा टीम कोच व स्टॉफ
विज्ञापन
हॉकी में पुरुवाला ने माजरा को 2-0 से हरा कर ट्रॉफी जीती
विज्ञापन

हैंडबाल के फाइनल में विक्रमबाग स्कूल ने सराहं को हरा खिताब जीता
पीएमश्री छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में चल रही प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला खेल मैदान में जिला स्तरीय छात्र वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। इसमें हॉकी में पुरुवाला तथा हैंडबाल में विक्रम बाग स्कूल टीम ने खिताब जीत लिया है।

जिला स्तरीय छात्र वर्ग की अंडर-19 के प्रबंधक सचिव डॉ. प्रेमपाल ठाकुर व प्रतियोगिता के प्रभारी नीरज माहेश्वरी ने बताया कि पुरुवाला व माजरा के बीच माजरा हॉकी टर्फ मैदान फाइनल हुआ। इसमें पुरुवाला ने माजरा को 2-0 से हरा कर हॉकी ट्राॅफी कब्जा ली है। सेमीफाइनल में पुरुवाला ने मानपुर देवड़ा को 10-0 तथा माजरा ने बड्डू साहिब टीम को 3-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तारुवाला मैदान में हुए हैंडबाल फाइनल में विक्रमबाग ने सराहं स्कूल को हरा कर ट्रॉफी जीत ली है। एथलेटिक्स के 100 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, भूपेंद्र दूसरे और माधव शर्मा ने तृतीय स्थान, 1500 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम, हितेश कुमार दूसरे और सुमीत तृतीय तथा 5000 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम, मोहम्मद कादिर दूसरे व करन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें