फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों से 246.05 ग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला थाना पुलिस ने खोड़ोवाला-पुरुवाला मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। एक बाइक पर सवार दो लोगों की तलाशी ली गई। इस दौरान 246.05 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरुवाला थाना के एएसआई शिव कुमार, वेद प्रकाश, आरक्षी प्रीतम सिंह सुरेंद्र सिंह और चालक गृह रक्षक मुकेश कुमार ने नाका लगाया था। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग नशीली सामग्री लेकर क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। पुलिस ने नाके में सभी वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। बाइक पर सवार होकर खोड़ोवाला से पुरुवाला की तरफ आ रही एक बाइक को तलाशी के लिए रुकवाया।
बाइक सवारों ने अपना नाम शमशेर निवासी गांव द्वारकापुरी नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज थाना सहारनपुर और पीछे बैठे व्यक्ति शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला डाक घर गोरखूवाला पांवटा साहिब बताया। पीछे बैठे आरोपी के हाथ में पकड़े केरी बैग की तलाशी में पॉलिथीन लिफाफे में 246.05 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि इस मामले में पुरुवाला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरुवाला थाना पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें