फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लंबे अर्से बाद अंतरराज्यीय बस अड्डा नाहन में दिखाई देने लगी पंजाब की बस

विज्ञापन
अंतरराज्जीय बस अड्डा नाहन में खड़ी पंजाब की बस। संवाद
विज्ञापन
लंबे अर्से बाद अंतरराज्यीय बस अड्डा नाहन में दिखाई देने लगी पंजाब की बस
विज्ञापन

नाहन के यात्री की शिकायत के बाद पंजाब रोडवेज ने लिया था कड़ा संज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। लंबे अर्से के बाद अंतरराज्यीय बस अड्डा नाहन में पंजाब रोडवेज की बस आना शुरू हुई है। बता दें कि इससे पहले पंजाब रोडवेज की बसें चंड़ीगढ़-देहरादून, हरिद्वार जाते व आते समय नाहन से तीन किलोमीटर दूर दोसड़का शक्तिनगर से बायपास चली जाती थी। इसके चलते नाहन आने वाले यात्रियों को तीन किलोमीटर दूर उतार दिया जाता था जिससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर एक यात्री के. टांक द्वारा पंजाब रोडवेज के प्रबंधन को शिकायत की गई थी। इसके बाद शिकायत पर प्रबंधन की ओर से कड़ा संज्ञान लिया गया था। प्रबंधन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि चालक-परिचालक बसों को तय रूट के हिसाब से नाहन ले जाना सुनिश्चित करें। इसके बाद अब बस अड्डा नाहन में पंजाब रोडवेज की बसें भी नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन


उधर, बसें यहां आने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। यात्रियों हरमेश सिंह, पंकज, सुमित, मानवेंद्र, रवि कुमार आदि ने बताया कि यदि बसें यहां आती हैं तो चंडीगढ़ व देहरादून आने जाने में सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि अब बस नाहन पहुंच रही है। यात्रियों ने मांग उठाई है कि सीटीयू व उत्तराखंड की बसें भी नाहन में आनी चाहिए ताकि यहां लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ में नाहन की तरफ आने वाली इन बसों में नाहन के यात्रियों को बिठाने से मना कर दिया जाता है। कई बार झगड़े तक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें