पीएमश्री छात्र स्कूल तारुवाला में चुनाव के दौरान नवगठित पीटीएफ सिरमौर की कार्यकारिणी: संवाद
अध्यक्ष पद के चुनाव में जेपी शर्मा ने 22 वोटों से अपनी प्रतिद्वंदी को हराया
पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) जिला सिरमौर इकाई का चुनाव पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में संपन्न हुआ। वर्ष 2025-28 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कुल 148 मत थे, इसमें से 146 मत डाले गए। अध्यक्ष पद के चुनाव में जय प्रकाश शर्मा को 84 तथा राजेश कुमार को 62 मत मिले।
पीटीएफ सिरमौर की नवगठित कार्यकारिणी में जय प्रकाश शर्मा अध्यक्ष, जगत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चतर सिंह ठाकुर महासचिव, धर्मेंद्र कश्यप कोषाध्यक्ष, सुधीर ठाकुर को महालेखाकार, सतपाल चौहान को मुख्य सलाहकार, जगपाल ठाकुर को सह सचिव और वीना कंवर को महिला विंग की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस दौरान रंगीलाल तोमर, मायाराम शर्मा, नेतर सिंह व रामकिशन शर्मा समेत विभिन्न खंडों के अध्यक्ष व महिला विंग से जुड़ी जिलेभर की महिला शिक्षक भी मौजूद रहीं।
संवाद