फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजीव ठाकुर अध्यक्ष और डॉ. रवि कांत को मिली सचिव की जिम्मेदारी

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में प्राचार्य के साथ नवनियुक्त पीटीए कार्यकारिणी एवं शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संघ की आम सभा की बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीटीए अध्यक्ष डॉ. विभव कुमार शुक्ल ने की।

नई कार्यकारिणी में राजीव ठाकुर को अध्यक्ष और नरेश कुमार तोमर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. रवि कांत को सचिव, जगदीश शर्मा को संयुक्त सचिव और जसवंत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा नरेश कुमार को मुख्य सलाहकार (अभिभावक) और डॉ. विवेक नेगी को मुख्य सलाहकार (शिक्षक) बनाया गया है। अभिभावक सदस्यों के रूप में नियति ठाकुर, अशोक कुमार पांडेयर, सुमन ठाकुर और दिवेश शर्मा को शामिल किया गया है। शिक्षक सदस्यों में प्रो. बारू राम ठाकुर, प्रो. कमल सिंह और प्रो. सुदेश कुमार शामिल हैं। वहीं ज्योति (बीसीए) और मोहित तोमर (बी.वोक.) को सह-नामित सदस्य बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रधानाचार्य एवं पीटीए अध्यक्ष डॉ. विभव कुमार शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए दोनों पक्षों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग जरूरी है।

बैठक में अभिभावकों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव भी दिए। अभिभावकों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक का संचालन नवनियुक्त पीटीए सचिव डॉ. रवि कांत ने किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सदस्यों से विद्यार्थियों के हित में समन्वित और जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें