फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन डिपो की 10 इलेक्ट्रिक बसें दूसरे डिपो भेजीं, रूटों पर बढ़ेगा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-25 ई-बसों में से तीन रोहड़ू, दो रामपुर और पांच पठानकोट भेजी गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एचआरटीसी नाहन डिपो को जुलाई-अगस्त में मिली 25 इलेक्ट्रिक बसों में से 10 बसें दूसरे डिपो भेज दी गई हैं। इनमें तीन रोहड़ू, दो रामपुर और पांच बसें पठानकोट डिपो को भेजी गई हैं। इसके अलावा नाहन डिपो की सात डीजल बसें भी शिमला जिले के अलग-अलग डिपो में भेजी गई हैं। इससे डिपो में बसों की संख्या घटने के साथ सिरमौर के मौजूदा रूटों पर दबाव बढ़ने की स्थिति बन गई है।
जुलाई में नाहन डिपो को पहली खेप में 15 इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं। इसके बाद 10 और बसें मिलने से डिपो में ई-बसों की संख्या 25 हो गई थी। चार अगस्त को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन बस स्टैंड पर इन बसों का शुभारंभ किया था। नई बसों के आने से सिरमौर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होने और नाहन को ई-डिपो के रूप में विकसित किए जाने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 10 ई-बसों को दूसरे डिपो भेजे जाने से स्थानीय स्तर पर बसों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि निगम प्रबंधन का कहना है कि बसों को फिलहाल ट्रायल के लिए भेजा गया है। निगम के डीडीएम रामदयाल ने बताया कि 10 इलेक्ट्रिक बसों को ट्रायल के लिए शिमला भेजा गया है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें