फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सितंबर की भविष्य निधि नए ईसीआर मॉडयूल से होंगी जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब में पीएम विकसित रोजगार योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के सुविधा केंद्र में पीएम विकसित रोजगार योजना (ईएलआई) के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्मचारी भविष्य निधि जिला कार्यालय नाहन द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान बताया गया कि सितंबर की भविष्य निधि नए ईसीआर मॉड्यूल से जमा की जाएंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त हिमाचल प्रदेश राकेश कुमार ने की। उनके साथ जिला प्रवर्तन अधिकारी राज कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश) राजीव बिष्ट ने उद्योगपतियों और कर्मचारियों को पीएम विकसित रोजगार योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी नियोक्ता ईपीएफओ पोर्टल पर तत्काल खुद को रजिस्टर करें और कोई भी समस्या आने पर नजदीकी ईपीएफओ कार्यालय से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मासिक ईसीआर विवरणियों को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुनर्निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा कि नए ईसीआर मॉड्यूल से संबंधित विस्तृत जानकारी ईपीएफओ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस मौके पर उद्योगपतियों के अलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें