द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षक कार्यक्रम के
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल में शिक्षकों के लिए अधिगम परिणाम एवं शिक्षण-पद्धतियां विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पूजा बत्रा और डॉ. मोनिका ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक रमीत कौर नारंग और प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण, नवीन शिक्षण-पद्धतियों, प्रभावी मूल्यांकन और कक्षा-कक्ष में अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट अधिगम परिणामों और उपयुक्त शिक्षण-पद्धतियों के समन्वय से विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। संवाद