फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संस्कृत महाविद्यालय नाहन में होनहार छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में एसडीएम नाहन ने सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन

शिक्षा, खेल, सांस्कृति व सामाजिक सेवा के लिए 199 विद्यार्थी नवाजे


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. केशवानंद कौशल व डॉ संदीप शर्मा विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गिरिराज शर्मा ने की।

मुख्यातिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरीं। अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वाले 119 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इसमें नितिन पंवार को श्रेष्ठ छात्र और वक्ता का पुरस्कार मिला। दक्ष तोमर व ईशिका को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी, शालू को श्रेष्ठ एनसीसी कैडेट, रीतिका व महक को अंग्रेजी लिटरेसी क्लब की श्रेष्ठ स्वयं सेवी, निशांत को श्रेष्ठ एनसीसी कैडेट, सृष्टि को श्रेष्ठ रेड रिबन क्लब की स्वयं सेवी का खिताब दिया गया। मीनाक्षी को शूटिंग में श्रेष्ठ स्वयं सेवी, कार्तिक व संजना को श्रेष्ठ खिलाड़ी और सपना और कमलजीत कौर को मेमोटोरियस विद्यार्थी का खिताब प्रदान किया गया।

इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सपना शर्मा, कमलजीत कौर, अंबिका, रश्मि, निशि देवी, नाजिया, अंबिका, रीना, अभय शर्मा, प्रिया, नियति शर्मा, अमिशा, नीरज, ईशांत, गायत्री, अनूप शर्मा, तनिशा शर्मा, भगवती प्रसाद, कर्ण, गीतेश, प्रवीण शर्मा, धु्रव को सम्मानित किया गया।

क्लब व खेल गतिविधियों के लिए रीतिका, वनीता, निशू, रितु, चैतन्य, गौरव, दक्ष तोमर, अमीषा, प्रिया, सुमन, प्रेरणा, अंबिका, देवाशं, महक, नितिन पंवार, रिया ठाकुर, तरूण, अमन, लक्ष्मी चौहान, पायल, पूजा, सुप्रिया, मयंक, देवांश, उज्ज्वल, भावना देवी, ज्योति, शिवानी, कविता, दीक्षा, संजना, करिश्मा, निहारिका, आंचल, तमन्ना, गुलशन, शालू, आशिमा, कार्तिक, पवन, प्रिंस, मनीष, विशाल, विजय, रजनीश, पंकज आदि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं और सह गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थी भी पुरस्कृत किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओंकार साहित्य, विनिता पाल, ताराचंद, मोहम्मद अली समेत समस्त स्टॉफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें