फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मार्च के शुरुआत में तैयार करें टमाटर और शिमला मिर्च की पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने किसानों के लिए जारी की सलाह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा/धौलाकुआं (सिरमौर )। बरसात से पहले तैयार किए जाने वाले टमाटर और शिमला मिर्च की पौध तैयार करने के लिए आजकल उचित समय है। किसानों को अब पनीरी डाल देनी चाहिए ताकि समय पर उसे प्रत्यारोपित किया जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुंआ के विशेषज्ञों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मार्च महीने के पहले सप्ताह तापमान में ज्यादा बढोतरी नहीं होती इसके चलते बीज उगाने में समस्या नहीं आती। यह समय अगेता टमाटर और शिमला मिर्च के बीज की बुआई के लिए उचित है। टमाटर की अच्छी पौध (नर्सरी) तैयार करने के लिए कोकोपीट और वर्मीकम्पोस्ट (50:50) के मिश्रण का उपयोग करें। हाइब्रिड बीजों को सीडलिंग ट्रे या छोटे गमलों में आधा इंच गहराई में लगाएँ। बीजों को हल्की कोकोपीट से ढकें, स्प्रे से पानी दें और ट्रे को 4-5 दिन छाया में रखें।
विज्ञापन

किसानों को चाहिए कि वह अच्छे हाइब्रिड बीजों का चयन करें। नर्सरी तैयार करने के लिए मार्च का महीना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि गिरिपार मे ठंड ज्यादा होने की वजह से फरवरी में पाला पडता है जो पनीरी को जला देता है। बीज पर स्प्रे बोतल से ही पानी दें, तेजधार से बचें ताकि बीज न निकलें। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन बहुत ज्यादा पानी न दें।

शुरुआती 4-5 दिनों तक ट्रे को छायादार स्थान पर रखें। अंकुरण शुरू होने के बाद, इसे सुबह की 2-3 घंटे की धूप दिखाएं। जब पौध 3-4 इंच तैयार हो जाएं तो इसकी ट्रांसप्लांटिंग रोपाई खेत में करें।
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुंआ के प्रभारी डा. पंकज मित्तल ने बताया जिन किसानों ने पनीरी नहीं डाली वो अब पनीरी डाल दें ताकि समय पर उसका ट्रांसप्लांट हो सके। पनीरी कर कीटनाशक का छिडकाव करें और पानी स्प्रे करके ही डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें