फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सात ब्लॉकों में युवा मंडलों के माध्यम से आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सात ब्लॉकों में युवा मंडलों के माध्यम से आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र नाहन ने विश्व योग दिवस.., को लेकर तैयार की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। नेहरू युवा केंद्र नाहन की ओर से युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की पहल पर विश्व योग दिवस के अवसर पर सिरमौर जिले के सात ब्लॉकों में विभिन्न युवा मंडलों के माध्यम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नेहरू युवा केंद्र नाहन के सहायक जिला युवा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नाहन ब्लॉक के अंतर्गत पराड़ा यूथ क्लब व आदर्श नव युवक मंडल कल्याडी, पांवटा ब्लॉक के अंतर्गत यूथ क्लब कांडो रेयान, संगड़ाह ब्लॉक के काकोग, पच्छाद ब्लॉक के सरस्वती नव युवक मंडल रिवाडला, राजगढ़ ब्लॉक के यूथ क्लब धामला, तिलौरधार ब्लॉक के नव युवक मंडल कोटगा और शिलाई ब्लॉक के नव युवक मंडल शंखोली के माध्यम से यह कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और योग के प्रति जागरुकता फैलाना है। इस साल के विश्व योग दिवस का थीम योग- स्वयं और समाज के लिए है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र नाहन सभी नव युवक मंडल से अनुरोध करता है कि वह गांव स्तर पर योग शिविर का आयोजन करें, जिससे गांव के युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें