फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: समाजसेवा, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण के लिए 6 विभूतियां सम्मानित

विज्ञापन
रॉयल पैलेस नाहन में आयोजित समारोह में सम्मानित विभूतियां और राज परिवार का मुखिया लक्ष्यराज प्रक
विज्ञापन
शाही महल में दिए गए महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन पुरस्कार
विज्ञापन


राज परिवार का मुखिया लक्ष्यराज प्रकाश सिंह ने वितरित किए ईनाम

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन की ओर से रविवार को नाहन के ऐतिहासिक शाही महल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह सिरमौर के पूर्व शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश बहादुर की स्मृति में आयोजित किया गया। उन्होंने 1933 से 1948 तक सिरमौर रियासत का नेतृत्व किया था।

समारोह में राज परिवार का मुखिया लक्ष्यराज प्रकाश सिंह ने समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 6 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें चंदन शर्मा को महाराजा शमशेर प्रकाश पुरस्कार, प्रोफेसर दाता राम को महाराजा सुरेंद्र प्रकाश, आईएएस यशपाल शर्मा को महाराजा अमर प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद भट्ट को महाराजा राजेंद्र प्रकाश, मेघा कंवर को राजमाता पद्मिनी देवी और ललिता को ठाकुर को महाराजा लक्ष्यराज प्रकाश पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


राज परिवार के मुखिया लक्ष्यराज प्रकाश सिंह ने शाही महल में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और महाराजा राजेंद्र प्रकाश बहादुर के दूरदर्शी, प्रगतिशील और जनकल्याणकारी शासन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके प्रशासनिक योगदान और सामाजिक सुधारों को भी याद किया गया।
उन्होंने कहा कि ये सम्मान उन व्यक्तियों को समर्पित हैं जिनका कार्य सिरमौर के शाही इतिहास की मूल भावना और जनसेवा की परंपरा को जीवंत रखता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह, पूर्व विस अध्यक्ष जीआर मुसाफिर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


संवाद

रॉयल पैलेस नाहन में आयोजित समारोह में सम्मानित विभूतियां और राज परिवार का मुखिया लक्ष्यराज प्रक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें