फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बच्चों ने हिमाचल और केरल की संस्कृति पर दी प्रस्तुतियां

विज्ञापन
त्रिलोकपुर स्कूल में प्रदर्शनी के दौरान छात्र और अध्यापक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
त्रिलोकपुर स्कूल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, खानपान, परंपराओं और रीति-रिवाजों से अवगत कराना रहा।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश व केरल राज्य की संस्कृति और विशेषताओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, चार्ट व मॉडल के माध्यम से दोनों राज्यों की विविधताओं को दर्शाया। बच्चों ने आकर्षक प्रदर्शनी लगाकर उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रवक्ता प्रीति नेगी ने की, जबकि एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज की उपस्थिति में गतिविधियों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी विवेक चौहान ने सभी को कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी और छात्रों का मार्गदर्शन किया। एसएमसी प्रधान ने विद्यार्थियों की लगाई प्रदर्शनी की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य और अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें