फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्वयंसेवियों ने गीत, नृत्य और कविताएं प्रस्तुत कर बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर सराहां महाविद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

-प्राचार्य ने समाजसेवा में भागीदारी का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर इकाई की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना गीत और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना के ऐतिहासिक महत्व और सामाजिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सत्र 2026-27 के दौरान इकाई की ओर से आयोजित विभिन्न गतिविधियों का विवरण भी प्रस्तुत किया। स्वयंसेवी गीता शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, ध्येय वाक्य, उद्देश्यों और महत्व पर वक्तव्य दिया। वहीं ‘नशा निषेध’ विषय पर स्वयंसेवी समीर ने ‘रगों में अब नौजवानों के खून नहीं दौड़ता’ शीर्षक से कविता प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने एकल गान, एकल नृत्य, समूह गान, गजल, पंजाबी व हरियाणवी नृत्य, हिमाचली नृत्य, कव्वाली और लोकनृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और सांस्कृतिक रंग भर दिया।
मुख्यातिथि डॉ. गुलशन कुमार धीमान ने विद्यार्थियों को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवी आयुष कुमार और साहिल ने किया। स्वयंसेवी नेता आयुष सिंह ने मुख्यातिथि, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवियों का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. राजन कौशल, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. मोल्लम डोलमा, प्रो. जीना गुप्ता, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, प्रो. प्रियंका सराव, वरिष्ठ कार्यालय सहायक संजीव कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें