फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बच्चों ने जानी सौर पैनल लगाने की विधि

विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज में  सौर ऊर्जा सार्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी हासिल करते बच्चे। स्रो
विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर को महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से आयोजित किया गया।
इसमें एनआईबड कंपनी के प्रशिक्षकों विरेंद्र और अक्षय ने महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। प्रधानाचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें तीन पृथक बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। यह अभ्यास कार्यक्रम केंद्र सरकार की योजना के तहत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा से संबंधित कौशल, पर्यावरण, अनुकूल ऊर्जा के प्रयोग तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के प्रसार के लिए सक्षम बनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सौर पैनल लगाने की विधि, तकनीकी जानकारी, क्षेत्रीय भ्रमण, बाजार अवलोकन, परियोजना निर्माण तथा अंतिम मूल्यांकन जैसी विविध गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें