फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोनहाट कॉलेज में हाटी संस्कृति पर रखे विचार, 35 भूमि-दाता परिवार सम्मानित

विज्ञापन
रोनहाट कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता की विजेता टीमें और शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

रोनहाट (सिरमौर)। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय रोनहाट में जिला स्तरीय अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता और भूमि-दाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में आधुनिकता की दौड़ में आज का युवा हाटी जनजातीय लोकसंस्कृति और अपनी विरासत से दूर होता जा रहा है.., विषय पर विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क रखे।

प्रतियोगिता में मेजबान राजकीय महाविद्यालय रोनहाट की टीम-क ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में प्रिया और अमन शामिल रहे। राजकीय महाविद्यालय कफोटा की समीक्षा तोमर और तुलिका की टीम दूसरे और राजकीय महाविद्यालय पझौता की नेहा और अंजलि नेगी की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। केंद्रीय हाटी समिति की ओर से भी नकद पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


समारोह में महाविद्यालय ने नई पहल करते हुए मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। शैक्षणिक टॉपर और राज्य स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रश्नोत्तरी में चौथा स्थान हासिल करने वाले देवदक्ष की माता बालमा देवी मुख्य अतिथि रहीं। वहीं, सर्वांगीण प्रतिभा के धनी अमन शर्मा की माता कलदेई देवी विशिष्ट अतिथि रहीं। पिंकी रमौल भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक सफल विद्यार्थी के पीछे उसकी मां का त्याग और योगदान होता है, इसलिए उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के लिए पुश्तैनी भूमि दान करने वाले ग्राम रास्त के 35 परिवारों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन रमौल ने की। केंद्रीय हाटी समिति की ओर से कर्नल नरेश, अत्तर सिंह नेगी और रण सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में समाज सुधार के नाम पर गांवों में आयोजित बैठकों में महिलाओं की अनुपस्थिति का मुद्दा भी उठा। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी रस्मों और रिवाजों में बदलाव के प्रयास स्वागत योग्य हैं, लेकिन जिन परंपराओं का सबसे अधिक बोझ महिलाएं उठाती हैं, उन्हें बदलने के फैसलों में ही उनकी भागीदारी न होना चिंताजनक है। ऐसे निर्णय तभी वास्तव में सर्वसम्मत माने जाएंगे, जब महिलाओं और अनुसूचित जाति के परिवारों को भी बराबर की भागीदारी मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संयोजन राजनीति विज्ञान की सहायक आचार्य मंजना शर्मा ने किया। आयोजन में सहायक आचार्य बंदना अत्री और कनिष्ठ कार्यालय सहायक अनिल कुमार ने सहयोग दिया। इस दौरान अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजू राम सहित संघ के पदाधिकारी, सदस्य, प्राध्यापक, विद्यार्थी और भूमि-दाता परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें