फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पनोग स्कूल में 13 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
पनोग स्कूल में छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि वितरण करते जेबीपी फाउंडेशन के पदाधिकारी। स्रोत : 
विज्ञापन
-68,800 रुपये की छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि बांटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग में जेबीपी फाउंडेशन की ओर से आयोजित छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम में जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को कुल 68,800 रुपये की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों से संबंधित पांच होनहार विद्यार्थियों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जबकि विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
12-12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रितु पोजटा, रवीना, आरुषि, तमन्ना और आंचल शामिल रहीं। वहीं कक्षा टॉपरों में छठी कक्षा की काव्यांजलि, सातवीं के विनीत शर्मा, आठवीं की अनुक्षा और मुस्कान शर्मा, नौवीं के प्रिंस, दसवीं की रितिका, ग्यारहवीं के अतुल पोजटा और बारहवीं की शालू को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेबीपी फाउंडेशन के सदस्य एवं सेवानिवृत्त प्रवक्ता बलबीर शर्मा ने बताया कि जेबीपी फाउंडेशन की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को वार्षिक प्रोत्साहन राशि देने के साथ 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह रणोत, वीरेंद्र शर्मा, रवि पराशर, वालंटियर साक्षी ठाकुर, उपप्रधानाचार्य सुरेश सिंगटा, विद्यालय की शिक्षिका एवं संगठन की सदस्य मीरा चौहान सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें