फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को दी परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दी जानकारी

विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नाहन अस्पताल में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद पदमावती कॉलेज ऑफ
विज्ञापन
-विश्व जनसंख्या दिवस पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन में शनिवार को जनसंख्या नियंत्रण, परिवार कल्याण एवं स्वस्थ समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य शिक्षा अभियान चलाकर लोगों को परिवार नियोजन और जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
कॉलेज के विद्यार्थियों ने डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन में मरीजों और उनके परिजनों को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों की जानकारी दी। साथ ही छोटे परिवार के लाभ और जिम्मेदार अभिभावकत्व का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता और सतत विकास जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या रिजी गीवर्गीस ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों का समाधान जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए गए जन-जागरूकता कार्यों की सराहना की और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन ने भी इस अवसर पर छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाजहित में महत्वपूर्ण बताया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें