फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पहाड़ी, पंजाबी नृत्य पेश कर प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन



नाहन कॉलेज में सांस्कृतिक उत्सव ‘सबरंग’ का आयोजन

-

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शनिवार को कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘सबरंग’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सितार वादन प्रस्तुत किया, जबकि अभिषेक ने एकल गीत और अमीषा ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। अभिषेक और नीलाक्षी ने युगल नाटी, संचिता ने कविता पाठ तथा अदम्य ने बीट-बॉक्सिंग की प्रस्तुति दी। तमन्ना और शिवांश ने गिटार के साथ गीत प्रस्तुत किया, जबकि महक ने वेस्टर्न डांस से तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


ममता ने एकल गीत, पूजा और समूह ने नाटी (समूह), सपना ने हरियाणवी नृत्य, तानिया और पियूष ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। स्नेहिल, पूजा, संजय, नवीन, याशिका और करण ने भी एकल गीत प्रस्तुत किए। सान्वी ने राजस्थानी नृत्य ‘घूमर’ और एनसीसी की छात्राओं ने गिद्धा प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरूषि और कशिश ने नाटी, सिया और स्नेहिल ने पंजाबी नृत्य, रितिका चौहान ने वेस्टर्न डांस, तमन्ना और स्मृति ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। सत्य और समूह ने बॉलीवुड समूह नृत्य, नंदिनी रावत ने बॉलीवुड एकल नृत्य से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सरबजीत और समूह ने समूह गीत प्रस्तुत किया, जबकि गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने समूह नाटी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। सीएससीए उपाध्यक्ष शिवानी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर सीएससीए समन्वयक डॉ. देवराज शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. धनमंती कंडासी, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद

नाहन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें