मुख्यातिथि रंजीत बेदी ने मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र वितरण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रंजीत सिंह बेदी रहे। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र वितरित किए।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 60 पूर्व छात्रों ने भाग लिया। इनमें इलैक्ट्रिशियन व्यवसाय में परमजीत कौर प्रथम, केवल कुमार व रितिक चौहान संयुक्त रूप से द्वितीय तथा महेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। फीटर व्यवसाय में गीतांश प्रथम, निशांत कुमार द्वितीय एवं अमनजोत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। टर्नर व्यवसाय में विकास प्रथम, वरुण द्वितीय एवं अरुण कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं, मोटर वाहन व्यवसाय में तनुज शर्मा प्रथम, विवेक शर्मा द्वितीय एवं पवन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि रेफ्रीजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग व्यवसाय में राहुल चौधरी प्रथम, शिवम धीमान द्वितीय और संदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि रंजीत सिंह बेदी तथा संस्थान के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में राजीव बतरा वर्ग अनुदेशक, राजिन्द्र शर्मा समेत समस्त आईटीआई स्टाफ एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
संवाद
...