फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिक्षण को अधिक प्रभावी, आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण को अधिक प्रभावी, आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर किया मंथन
विज्ञापन

एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में शिक्षक प्रेरणा एवं विकास पर कार्यशाला आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में मंगलवार को शिक्षक विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों के प्रेरणा, कौशल विकास एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना रहा। पहले दिन विद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न उपयोगी एवं रोचक विषयों को लेकर अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।
इसमें शिक्षिका मोहिनी ने शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग और इसकी संभावनाओं पर जानकारी दी। शिक्षक नारायण सिंह ने रोल प्ले और विद्यार्थियों के लिए संसदीय शिक्षा के माध्यम से व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण शिक्षण पर अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

शिक्षिका शिवानी ने आनंददायक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को अधिक रुचिकर बनाने के उपायों पर प्रकाश डाला। आदित्य अग्रवाल ने मानव विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स पर चर्चा की। शिक्षिका रचना ने गणित को वास्तविक जीवन से जोड़कर उदाहरणों के माध्यम से सीखने की विधियों को समझाया।
विज्ञापन

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन विक्रम व गौरव ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षण को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। स्कूल के एमडी विजय ठाकुर और प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने शिक्षकों को निरंतर सीखते रहने, नई शिक्षण तकनीकों को अपनाने सहित अपनी कमियों को पहचान कर उसमें स्वयं सुधार करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें