फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आरोही सिंह मिस और तेजस मिस्टर आंगनबाड़ी बने

विज्ञापन
पांवटा में वार्ड नंबर 5 के अनाज मंडी आंगनबाड़ी केंद्र में वार्षिक समारोह मनाते बच्चे व आंगनबाड़
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के एक आंगनबाड़ी केंद्र ने अनूठी मिसाल कायम की है। शहर के वार्ड नंबर-5 स्थित अनाज मंडी आंगनबाड़ी केंद्र में वार्षिक समारोह और फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

इस अनूठी मिसाल की सूत्रधार बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष गुलाटी जिन्होंने बच्चों का फूलों से स्वागत किया। उनके लिए ये बच्चे केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। ऐसे समारोह आमतौर पर स्कूलों में होते हैं, लेकिन संतोष गुलाटी की सोच लीक से हटकर रही। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए विभिन्न टाइटल्स और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एएलएमसी की प्रधान सिया देवी और मंजू कपूर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं। शैक्षणिक प्रदर्शन में अमौलिका यादव प्रथम, शौर्य चौहान द्वितीय और स्वास्तिका चौहान को ऑल राउंडर चुना गया। वहीं आरोही सिंह को मिस आंगनबाड़ी, तेजस को मिस्टर आंगनबाड़ी, नियति कपूर को ‘मिस पर्सनैलिटी’ और भार्गव शर्मा को ‘मिस्टर पर्सनैलिटी’ का खिताब दिया गया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें