फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लाणी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। कफोटा खंड के लाणी स्कूल में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवी सुरेंद्र हिन्दुस्तानी ने मुख्य अतिथि, राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मायाराम शर्मा तथा समाजसेवी व पूर्व सैनिक सुरेंद्र ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।
अंजलि एवं साथियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि वंशिका और सहेलियों ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रभारी विजय कंवर टीजीटी ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने भारत का संविधान गीत, डांडिया और राम आएंगे गीत सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने गिद्दा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन ने जिये लोक हारूल, वीरांगना लक्ष्मीबाई सदन ने ठूंडू वीनी, स्वामी विवेकानंद सदन ने महासू महाराज की हारूल से समां बांध दिया। इस अवसर पर स्कूल को दो कमरे नि:शुल्क देने वाले लायक राम रमौल व अमर सिंह रमौल के परिवार, विद्यालय के लिए 15 बिस्वा भूमि दान करने वाले बऊठा निवासी गुमान सिंह, आरओ फिल्टर दान करने वाले अजय कुमार तथा भवन निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता मोहन सिंगटा सहित अन्य दानदाताओं को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंत में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छठी कक्षा से संदीप और निकित, सातवीं से गोविंद और अंजलि तथा आठवीं से सुमन और मनीषा को सम्मानित किया गया। सुरेंद्र हिन्दुस्तानी ने सभी विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते और जुराबें दान कीं। विशेष अतिथि मायाराम शर्मा और सुमन कंवर जेबीटी ने विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर जगत सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत शरली मानपुर, संजय शर्मा व्यवसायी, तपेंदर सिंह बलाटी, राजेंद्र शर्मा महासचिव हाटी समिति कफोटा यूनिट, कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टटियाना चमेल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें