फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ स्कूल में प्रियंका शर्मा और सोहन सिंगटा किए सम्मानित

विज्ञापन
राजगढ़ स्कूल में सम्मानित लोगों के साथ अन्य विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल में चयन होने पर स्कूल ने उन्हें सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में एनसीसी कैडेट प्रियंका शर्मा के सीमा सुरक्षा बल में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया, जबकि एनसीसी एसोसिएट एनसीसी अधिकारी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर विद्यालय लौटे सोहन सिंगटा का विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेम चंद, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। सभी ने सोहन सिंगटा एवं प्रियंका शर्मा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रेम चंद ने कहा कि सोहन सिंगटा की ओर से प्राप्त एनसीसी प्रशिक्षण से विद्यालय की एनसीसी गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी, वहीं प्रियंका शर्मा का बीएसएफ में चयन विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर एनसीसी कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। एनसीसी एएनओ सोहन सिंगटा ने प्रियंका शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है। उन्होंने सभी कैडेटों से राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें