फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पोस्टर में प्रिया चौहान और नारा लेखन में कृतिका नेगी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कफोटा कॉलेज में स्वतंत्रता सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/कफोटा (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में स्वतंत्रता सप्ताह के तहत एंटी ड्रग सेल और वुमन डेवलपमेंट सेल की ओर से पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की कृतिका नेगी ने प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की स्नेहा ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की प्रिया चौहान प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के आर्यन ठाकुर द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की कृतिका नेगी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता के साथ रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें